एक बार फिर शर्मसार हुई राजधानी जयपुर, घर में घुसकर 14 साल की किशोरी को उठाया और किया गैंगरेप

By: Ankur Fri, 13 Aug 2021 10:17:59

एक बार फिर शर्मसार हुई राजधानी जयपुर, घर में घुसकर 14 साल की किशोरी को उठाया और किया गैंगरेप

राजस्थान की राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ता क्राइम चिंता का कारण बन रहा हैं। राजधानी जयपुर एक बार फिर शर्मसार हुई हैं जिसमें 4 युवको ने घर में घुसकर 14 साल की किशोरी को उठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर बंधक बना जबरन सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के साथ चारों ने मारपीट भी की। किशोरी के पिता ने सोड़ाला थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। सोडाला एसीपी भोपाल सिंह भाटी मामले की जांच कर रहे है। पुलिस ने दो युवकों को राउंडअप भी कर लिया है। जांच में पता लगा कि आपसी रंजिश व आपसी विवाद के कारण किशोरी के साथ वारदात की गई है।

14 साल की किशोरी के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि वह सोड़ाला में रहते है। कॉलोनी में ही पड़ाेस में रहने वाले कुछ लोगों से उनका किसी बात पर विवाद हो गया था। पड़ोस के लोगों ने विवाद होने पर शांत करवा दिया था। वह कल घर पर नहीं थे। घर पर बेटी अकेली ही थी। वे जबरदस्ती घर में घुस गए। आसपास के रहने वाले लोगों ने सुनकर किशोरी को बचाने का प्रयास किया। उन पर भागते समय पत्थर भी फैंके। वे किशोरी को उठाकर ले गए। किशोरी को चारों युवक सुनसान जगह पर ले गए। उसके साथ मारपीट की। उसे रस्सी से बांध दिया। चारों ने उसके साथ रेप किया। फिर वे किशोरी को बदहवास स्थिति में छोड़ कर चले गए।

परिजन किशोरी को तलाश कर रहे थे। उन्हें सुनसान जगह पर पिलर के पास किशोरी मिल गई। डर के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसने मां को चारों युवक की करतूत के बारे में बताया। किशोरी के पिता ने नवीन, पवन, आकाश, अमन के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़े :

# महाराष्‍ट्र: मुंबई में Delta+ variant से पहली मौत, संपर्क में आए 6 में से 2 लोग भी संक्रमित

# दिनेश कार्तिक ने की सिराज की आलोचना, टीम इंडिया में इस खिलाड़ी को नहीं चुनने से हैरान हैं वॉन

# सुपर डांसर चैप्टर 4 : 14 अगस्त को देखें 75 डांस फॉर्म्स, जैकी श्रॉफ-संगीता बिजलानी होंगे स्पेशल गेस्ट

# नागौर : देर रात होटल में बने कमरे की छत गिरने से हुई एक की मौत, टंकी के वजन से टूटकर गिरी पटि्टयां

# जयपुर : विवाहिता ने अपने ही पति पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, इच्छा के विरुद्ध बनाए संबंध

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com